कृषि सहकारी सोसायटी (पैक्स) में रबी सीजन के लिए डीएपी खाद पहुंची, लेकिन कम सप्लाई से किसानों में रोष है। मांग 5000 बैग की भेजी गई थी, लेकिन पहली खेप में मात्र 400 बैग ही आए हैं। वितरण के लिए सोसायटी के बाहर किसानों की लंबी भीड़ लग गई। भीड़ के बीच दोपहर तक सभी बैग वितरित कर दिए गए, जिससे कई किसान खाली हाथ लौटे। प्रबंधक वजीर राठी ने बताया कि उच्च अधिकारियों को 5000 बैग की मांग भेजी थी, लेकिन इस बार 400 बैग ही सप्लाई में आए हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द पर्याप्त खाद भिजवाने की मांग की है।