फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पत्थर उठाने का काम बंद होने से दुकानदार परेशान, अधिकारियों से मिले

पिछले कई दिनों से पुराना बर्फखाना रोड को तोड़ने का काम जारी है, लेकिन मलबा नहीं उठने से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि सड़क तोड़ने के बाद मलबा नहीं उठाया जा रहा, जिससे उनकी दुकानदारी पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकानों से सड़क तोडे़ हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन मलबा नहीं उठाया जा रहा। इस रोड से केवल एक ही दिन मलबा उठाया गया। उसके बाद वहां से काम बंद कर दिया गया। इसके चलते अब उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। आवागमन का रास्ता पूरी तरह सेस बाधित है। इस कारण ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। साथ ही दुकानों का सामान ग्राहक बुक करते हैं तो उसेको लेकर जाने का रास्ता भी नहीं बचा है। इससे ग्राहक भी परेशान होकर रह गए हैं। इसके अलावा जहां पर सड़क तोड़ी गई हैं, वहां पर सीवरेज पाइप लाइन भी लीक हो गई है। इस कारण सारा गंदा पानी सड़क पर पत्थरों के बीच आकर एकत्रित हो गया है। इससे पूरे एरिया में बदबू फैली हुई है। दुकानदार अपनी दुकान पर भी नहीं बैठ पा रहे। इन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को दुकानदार व्यापार मंडल के ब्लॉक उपाध्यक्ष रजनीश हुडा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कार्यालय में एक्सईएन से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसडीओ और जूनियर इंजीनियर को ऑफिस में बुलाकर शीघ्र सड़क बनाने का व्यापारियों को आश्वासन दिया। जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार ने रविवार तक सभी पत्थर उठाकर सोम या मंगलवार को रोड का कार्य शुरू करने का व्यापारियों को आश्वासन दिया। जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि जहां पर मेटीरियल डाला जा रहा था, वहां जगह नहीं थी। अब उस जगह से मेटीरियल को सही किया जा रहा है ताकि यहां का मेटीरियल के लिए जगह बन सके। रविवार तक मेटीरियल को उठा लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें