सेक्टर-13 में सड़क और सीवर व्यवस्था की समस्या को लेकर शुक्रवार को सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सदस्यों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर की मुख्य सड़कों की खराब हालत और सीवर लाइन जाम होने की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। सेक्टरवासियों ने बताया कि लंबे समय से सड़कें टूटी हुई हैं और सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। एक्सईएन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सेक्टर-13 की सड़क और सीवर से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए और करीब एक माह के भीतर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।