शहर और आसपास के क्षेत्र में रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। सोमवार सुबह भी बारिश जारी रही। बारिश के चलते मुख्य मार्गों पर पानी जमा हो गया। सप्ताह का पहला दिन होने के चलते बच्चों को स्कूल, कॉलेज और बड़ों को काम पर जाने में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने बारिश का अलार्ट जारी किया हुआ हैं। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।