फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में रात से सुबह तक हुई बारिश, आज भी बारिश का अलर्ट

शहर और आसपास के क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक रुक कर बारिश जारी है। वीरवार रात को भी बारिश का दौर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। बारिश के चलते मौसम में ठंडक आ गई है और तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर पानी भी भर गया है। साथ ही बारिश ने ठंड का एहसास लोगों को करवा दिया है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया, जो 7 डिग्री तापमान कम हो गया है। वहीं बारिश को देखते हुए मंडी में रखी फसलों को भी तिरपाल से ढका गया है ताकि वह नहीं भीगे, लेकिन बारिश का पानी में रखे कट्टो तक पहुंच गया। इस कारण कुछ फसल भीग गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन में तेज बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें