फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में राधा स्वामी कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

राधा स्वामी कॉलोनी के लोगों ने उनकी कॉलोनी को अवैध घोषित करने पर शहर और नगर परिषद में प्रदर्शन किया। उसके बाद चेयरमैन को ज्ञापन दिया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर मकान बनाए हुए हैं और अब कॉलोनी को अवैध घोषित किया गया हैं। कॉलोनी को अवैध घोषित करने पर राधा स्वामी कॉलोनी के लोग भड़क गए हैं। कॉलोनी के लोग आक्रोश जताने के लिए झज्जर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों औरडीटीपी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि सुनियोजित साजिश के तहत उनकी कालोनी को अवैध घोषित किया गया हैं। नगर परिषद झज्जर द्वारा सरकार के पास भेजी गई कॉलोनियों में राधा स्वामी कॉलोनी का नाम भी शामिल था। सरकार ने 2023 में झज्जर की 32 कालोनियां वैध घोषित कि थी। राधा स्वामी कॉलोनी को अब अवैध घोषित कर दिया गया हैं। लोग बोले कि उनकी कालोनी को वैध किया, ऐसा नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें