दूबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास मंदिर दल्ला वाला धाम में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। इससे पूर्व कुश्ती का शुभारंभ बेरी नगर पालिका के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप कादयान, इनेलो युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान ने रिबन काटकर व खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर करवाया। बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष दल्ला धाम में ग्रामीणों के सहयोग से दंगल व विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जाता हैं। दंगल के पहले दिन पूरे हरियाणा व आसपास के राज्यों से करीब 500 पहलवान आए हैं। इस तरह वजन की कुश्ती का दंगल पूरे क्षेत्र में सबसे बड़ा होता हैं। दंगल में बाहर से आने वाले पहलवानों के ठहरने के लिए खाने का प्रबंध दल्ला धाम की तरफ से किया जाता है। दंगल के दूसरे दिन फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। दंगल के पहले दिन 27, 30, 33, 36, 39, 42, 49, 57, 65, 74, 85 किलोग्राम के पहलवानों की कुश्ती करवाई गई है और सोमवार को फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। कोच बिटटू बाघपुर ने बताया कि हर वर्ष दल्ला वाला धाम में दो दिवसीय दंगल का आयोजन करवाया जाता हैं। दंगल में कोच की भूमिका कालू दूबलधन, बिटटू बाघपुर, मुकेश बाब अखाड़ा बेरी, सोनू कादयान बाबा अखाड़ा बेरी, संदीप, पवन, सोन, प्रदीप ढ़राणा, दलजीत बाघपुर आदि ने निभाई। इस अवसर पर पार्षद नवदीप, जतिन, मोहित, रोहित, प्रतीक, विनोद, अजीत, जयवीर, संजू, मोहित आदि मौजूद रहे।