गांव छपार के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की हुई टक्कर में अभिषेक पुत्र कृष्ण निवासी छपार की मौत हो गई। इस हादसे में मृतक अभिषेक के भाई यश को भी चोट आई है, जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि छपार और अहरी गांव के बीच में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। एक मोटरसाइकिल पर अभिषेक और उसका भाई यश बैठा हुआ था जबकि दूसरी बाइक को गांव चिमनी ढराणा का रहने वाला राहुल चला रहा था। दोनों मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर होने की वजह से जहां अभिषेक की गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई, वहीं उसका भाई यश गंभीर तौर पर घायल हो गया। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार राहुल को भी चोट आई है। उसे भी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया। राहुल और यश दोनों को यहां के स्थानीय चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन यश के परिजन उसे पीजीआई ले जाने की बजाय यहां शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने के लिए ले गए। राहुल का इलाज पीजीआई रोहतक किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक राहुल के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।