फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन, अग्निशमन विभाग के समर्थन में निकाली रैली

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों और अग्निशमन विभाग के समर्थन में दो दिवसीय झाड़ू प्रदर्शन की शुरुआत की। पहले दिन कर्मचारियों ने इंदिरा पार्क से रैली निकालते हुए रेलवे रोड के रास्ते नगर परिषद बहादुरगढ़ तक मार्च किया, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान राज्य संगठनकर्ता राजपाल, जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, इकाई उपप्रधान अजय, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, कैशियर मुकेश दरोगा, सह सचिव होशियार सिंह, ऑडिटर सुनील सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारियों के साथ अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान नवीन और सचिव पवन भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से समाधान की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि दूसरा दिन का प्रदर्शन 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे तुलाराम पार्क झज्जर रोड से शुरू होकर नगर परिषद पर समाप्त होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें