फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय सिंह चौटाला के बयान पर कहा कि अभय सिंह चौटाला का बयान पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा का तीसरा उम्मीदवार उनकी सहमति से उतारा गया है, यह आरोप पूरी तरह गलत है। वह शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह किसी सामजिक कार्यक्रम में शिरकत करने झज्जर पहुंचे थे। हुड्डा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला न तो कांग्रेस को चाहते हैं और न ही बीजेपी को, इसलिए उन्हें राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि यदि अभय सिंह चौटाला वोटिंग में हिस्सा लेते हैं तो यह साफ हो जाएगा कि वह बीजेपी की बी-टीम की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता सब कुछ समझती है और राजनीतिक दलों की मंशा को अच्छी तरह जानती है। हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को लेकर अनावश्यक बयानबाजी करने के बजाय अभय सिंह चौटाला को अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें