फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी ने संवाद भवन में किया एड्स जागरूकता कार्यक्रम

नवीन दलाल Updated Tue, 03 Dec 2024 04:36 PM IST

विश्व एड्स दिवस पर संवाद भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह पहुंचे। इसमें जिले भर से रेड रिबन क्लब नोडल टीचर एवं पियर एजुकेटर ने भाग लिया। निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने कहा कि युवाओं की जागरूकता देश आगे बढ़ाने में अहम भूमिका रहती है। एड्स जैसी घातक बीमारी हमारे जीवन को नष्ट करने के साथ-साथ हमारे सपनों पर भी पानी फेर देती है। रेड रिबन क्लब समाज को नया संदेश देने के साथ-साथ पियर एजुकेटर जैसी ताकत को तैयार कर रहा है। ज्ञान ही अज्ञानता को मिटा सकता है और नई रोशनी लाने के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है। एड्स से पीड़ित मरीज के लिए स्वास्थ्य विभाग झज्जर की बड़ी उपलब्धि अभी तक 5161000 रुपये की आर्थिक सहायता 180 लोगों को दी जा चुकी है। उन्न्होंने कहा कि नशा और नाशा बराबर का पहलू है। इससे हमें छुटकारा पाना होगा और अपने समाज को नशा मुक्त बनाना होगा। यह उन प्रणालीगत असमानताओं को दूर करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है जो कमजोर आबादी को आवश्यक एचआईवी रोकथाम और उपचार सेवाएं प्राप्त करने से रोकती हैं। हमें मिलजुल कर आगे बढ़ते हुए एड्स जैसी बीमारी से लड़ने का साहस पैदा करना होगा और हमें आपस में मिलकर इसकी रोकथाम करनी होगी। जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी नोडल ऑफिसर डॉ. कुनाल कादयान व राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मित्रता क्लीनिक जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने भी नोडल टीचर एवं पीर एजुकेटर को किशोर कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया एवं मित्रता क्लीनिक में काउंसलिंग करवाने के लिए आमंत्रित किया। कौशिक नाट्य नृत्य एकेडमी भिवानी निदेशक पवन कौशिक की टीम एवं कलाकार यशवी, संजय, आरती, सुनील कुमार, सुनील शर्मा, सरोज कौशिक ने खुशियों के पल नाटक के माध्यम से उपस्थितजनों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सुदेश कुमारी, डॉ. नेहा नैन, अंजू सुहाग, राजेंद्र महाजन, देव कुमार, मीनाक्षी, ममता, शशि, कोमल, अखिल सिंगल, अनीशा, राजीव, राजीव वर्मा, प्रीति, बंटी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें