झज्जर में रेलवे क़्वार्टर में अज्ञात लोग एक कर्मचारी के घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार राहुल ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह रेलवे में सहायक खलासी के पड़ पर काम करता हैं। वह चरखी दादरी में अपने घर दिवाली मनाने गया हुआ था। आज सुबह साथी कर्मियों ने सूचना दी कि घर का दरवाजा टुटा हुआ हैं। वह घर पहुंचा तो अलमारी का ताला टुटा हुआ था। घर से अज्ञात लोग तीन हजार की नकदी, एक सोने का मंगल सूत्र और चांदी का सामान लें गए हैं। सूचना पाकर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया हैं।