फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में नए साल की शुरुआत, पाले के साथ 

झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में नए साल की शुरुआत पाले के साथ हुई, लेकिन इस दौरान कोहरे का असर कम रहा। इसके साथ ही झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में ठंडी हवाएं चली। जिसके कारण लोगों को नव वर्ष पर ही सर्दी का एहसास हुआ। सर्दी अधिक होने के कारण कई स्थानों पर लोग हाथ सेकते रहे, तो कोई घरों से भी बाहर नहीं निकले। वही इस दौरान कोहरा अधिक नहीं होने के कारण वाहन चालकों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन दोपहिया वाहन चालक और ई रिक्शा चालकों को ठंडी हवा चलने के कारण वाहन परेशान हुई। शहरी क्षेत्र में कोहरे का असर काम रहा, लेकिन बाहरी क्षेत्र में कोहरे का असर कुछ अधिक देखने को मिला। इसके कारण बाहरी क्षेत्र में दृश्यता करीब 80 मीटर रही। वही इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें