संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर एसकेएम से जुड़े हुए किसान संगठनों तथा विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर हरियाणा पुलिस की गोलीबारी में युवा किसान शुभकरण सिंह की हत्या के खिलाफ आज का दिन काले दिवस के रूप में मनाया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा गृहमंत्री अनिल विज का पुतला राव तुलाराम चौक पर फूंका तथा उनके इस्तीफे की मांगा की। इससे पहले शहीद युवा किसान शुभकरण सिंह को एक मिनट मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गई।