झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा तीन आरोपियों को हथियार के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि भगवत दयाल निवासी कडौदा ने शिकायत दी थी कि वह सुबह अपने घर से झज्जर के लिए चला था। जब वह गांव डाबला से निकला तो एक लड़का ब्रेकर पर खड़ा हुआ था, जिसने उसने रोकने का इशारा किया।