झज्जर में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने हरियाणा में इनेलो और बसपा के गठबंधन को लेकर कहा कि हरियाणा में दोनों ही पार्टियां जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। बसपा के यूपी में एक-दो विधायक तो है, लेकिन उनका हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गंगवा ने कहा कि हरियाणा में अबकि बार परिवर्तन होगा और केंद्र की तरह हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।