इनेलो ने भाखड़ा डैम का पानी रोकने पर पंजाब सरकार के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर एडीसी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से भाखड़ा का पानी देने की मांग की गई। इसका नेतृत्व इनेलो की वरिष्ठ नेत्री एवं इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला और शीला राठी ने किया। इस दौरान महिलाओं ने मटके फोड़कर रोष जताया। इस दौरान एसडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन सुनैना चौटाला ने डीसी या एडीसी को ज्ञापन देने की बात कही। इसके बाद एडीसी सलोनी शर्मा ज्ञापन लेने पहुंची।