फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बेरी के पाना हिंदयान में बेटे ने मां की तेजधार हथियार से हत्या

झज्जर के बेरी उपमंडल के पाना हिंदयान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी मां की तेजधार हथियार से क्रूर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार शाम को हुई, जब आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से मां के गले पर वार कर दिया। मां को तत्काल गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें