फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली क्षेत्र में झमाझम बारिश से आमजन परेशान, किसानों को दोहरी मार, धान गिरी; सरसों की बुवाई खराब

क्षेत्र में रात भर जमकर बादल बरसे। बेमौसमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गांवों की गलियों और मुख्य रास्तों में पानी भर गया, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। पिछले एक घंटे से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी धान की फसल कटाई के इंतजार में थी, लेकिन तेज हवा और बारिश से फसल जमीन पर बिछ गई। इससे दाने काले पड़ने और पैदावार घटने का डर है। वहीं सरसों की बुवाई को भी झटका लगा है। पिछले दस दिनों से सरसों की बुवाई जोरों पर थी, लेकिन बारिश से बोया बीज खराब हो गया। खेतों में पानी भरने से बुवाई सड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने आज भी अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें