फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सेक्टर-2 की ग्रीन बेल्ट का होगा सौंदर्यीकरण, 36 लाख की लागत से होगा काम

शहर के सेक्टर-2 स्थित ग्रीन बेल्ट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित करने की दिशा में नगर परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। करीब 36 लाख रुपए की लागत से ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। इस परियोजना का शुभारंभ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा तथा पार्षद कुलदीप राठी विशेष रूप से मौजूद रहे। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि सेक्टर-2 की ग्रीन बेल्ट को एक सुंदर, सुरक्षित और उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर जरूरत अनुसार चारदीवारी, हरियाली, आकर्षक पौधारोपण, बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए गाज़ीबो, पाथवे और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे क्षेत्रवासियों को सुबह-शाम घूमने, योग व मनोरंजन के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार शहर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बहादुरगढ़ में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। नगर परिषद की ओर से प्रत्येक वार्ड में करीब 50 लाख रुपए तक के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-2 की ग्रीन बेल्ट का विकास भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएग। इस अवसर पर जेई आकाश, नीरज, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद कुलदीप राठी, मनमोहित गुप्ता, संदीप, संतोष, सविता, राजबीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें