फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आए चार कर्मचारी; आईसीयू में भर्ती

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 06:13 PM IST

नूना माजरा गांव स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सोमवार को सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेनहोल के अंदर उतरे चार कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। सभी कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में चारों कर्मचारियों को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी शत्रुघ्न, अंशुल और विजेंद्र सीवर की सफाई करने के लिए मेनहोल के अंदर उतरे थे। बताया जा रहा है कि सीवर के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी। अंदर उतरते ही तीनों कर्मचारियों का दम घुटने लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। घटना का पता चलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसी दौरान कर्मचारियों को बचाने के लिए अस्पताल में काम करने वाला बिजली कर्मचारी भी मेनहोल के अंदर उतर गया, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। अस्पताल में कार्यरत बिजली कर्मचारी ब्रह्मदत्त ने साहस दिखाते हुए समय रहते कर्मचारियों को सीवर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। अगर कुछ मिनट और देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें