फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में छाया सीजन का पहला कोहरा

जिले में रविवार को सीजन का पहली बार कोहरा छाने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। नेशनल हाईवे सहित ग्रामीण क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य कम रही, जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शहर में सुबह 8 बजे ही सूर्य निकलने के साथ शहर में कोहरा कम हुआ, लेकिन आउटर एरिया में कोहरा छाया रहा। शनिवार देर रात से ही कोहरा बनना शुरू हो गया था। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण आउटर एरिया में दृश्यता शून्य रही जबकि शहर में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई। कोहरे से नेशनल हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। चिकित्सक ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। सांस के मरीजों को इस मौसम में अधिक दिक्कत हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें