बिजली निगम कर्मचारियों ने सब यूनिट स्तर पर बेरी एसडीओ कार्यालय के बाहर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी। विरोध प्रदर्शन सब यूनिट प्रधान अमित हुडृडा की अध्यक्षता में किया गया। यूनिट प्रधान कुलदीप ने बताया कि बेरी व झज्जर डिवीजन में अधिकारियों ने 30 कर्मचारियों का ट्रांसफर बहादुरगढ़ में कर दिया हैं, जिसके विरोध में सब यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर 2 घंटे का धरना दिया गया है और सब यूनिट पर धरने के बाद भी कर्मचारियों का ट्रांसफर वापिस नही हुआ तो यूनिट स्तर पर कर्मचारी धरना शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे कर्मचारियों का ट्रांसफर करने से हादसा का डर रहता है। धरने में स्टेट नेता बंसीलाल, यूनिट कोषाध्यक्ष प्रवीन, सब यूनिट से पवन, रमेश सैन, हरिपाल, प्रदीप ढ़ाका, नीरज, वेदपाल, सोहन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।