फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में कांग्रेस सेवादल ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज व पुलिस कार्यवाही, परीक्षाओं में लगातार धांधलियों, अभिव्यक्ति के हक पर हनन सहित अनेकों सामाजिक मुद्दों को लेकर कांग्रेस सेवादल ने नायब तहसीलदार अंशुल को उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रमेश जाखड़ जबकि संचालन महासचिव राजबीर राहर ने किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि देश का युवा देश का भविष्य होता है। प्रशासन किसी भी सूरत में उनको अकेला न समझे। आज ब्रैन ड्रेन की बजाय युवाओं का हैप्पी इंडेक्स काफी स्तर पर नीचे जा चुका है। युवा हताशा में है। युवाओं के जंतर-मंतर पर दिखाया गया जोश और होश इतिहास में दर्ज हो गया, जिसने आजादी के समय की याद दिला दी। जिस तर्ज पर देशभक्त फांसी के तख्ते पर इंकलाब की बोली बोल रहे थे, लगभग वैसी वैसी भाषा का प्रयोग युवाओं ने संयम और अनुशासन का परिचय दिया। पर्यावरण वैज्ञानिक सहित 21 युवा आमरण अनशन पर शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। सत्ता के इशारे पर उनके साथ जो बदसलूकी की, वह बहुत ही निंदनीय है। सरकार समय रहते तानाशाही से परे रहते हुए समाधान करें। कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय बैठक 23 जुलाई को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होनी है, उसमें समाज हित के अनेकों फैसले और आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़, उपाध्यक्ष कैप्टन सतबीर बड़क, महासचिव राजबीर राहर, सचिव रमेश फौगाट, महिला सचिव शीला, सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल गुढ़ा, राजेंद्र जून, मुख्य सलाहकार प्राचार्य राजबीर दहिया, जोगेंद्र नांदल, जिला सचिव जसवंत, राजेंद्र कुमार, शमसेर, महावीर शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें