सेवा सुरक्षा नियम व समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर वीरवार को कम पर लौट आए हैं। ऐसे में 250 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं सुचारू रूप से चालू हो गई हैं। रजिस्ट्री, इंतकाल व अन्य कार्य भी शुरू हो गए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिली है । हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के पदाधिकारी संदीप राठी ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहे थे और आज काम पर लौट आए हैं । काम सुचारू रूप से चालू हो गया है।