हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर पहुंच चुके हैं। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे पर मुख्यमंत्री ने बादली हलके के निवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।