फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में चलाया गया सफाई अभियान

बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में वीरवार को शहर के मेन बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा की ओर से स्वच्छता से स्वागत कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर बाजार क्षेत्र की सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर स्वच्छ वातावरण के साथ उनका स्वागत करना रहा। अभियान की जिला संयोजक एवं नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर हरित परिवहन और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग की शुरुआत करेंगे। यह पूरे देश और हरियाणा के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत स्वच्छ और सुंदर वातावरण के साथ करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में भागीदार बनने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की। भाजपा के विधानसभा संयोजक एवं बहादुरगढ़ से प्रत्याशी दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया है। आज स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं और आगे भी इसी भावना के साथ समाज के बीच कार्य करते रहेंगे। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में नई जागरूकता पैदा की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर, बाजार और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए, तभी स्वच्छ और विकसित भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा के विधानसभा संयोजक एवं बहादुरगढ़ से प्रत्याशी दिनेश कौशिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, दिनेश शेखावत, पार्षद राजेश तंवर, मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, संजय सैनी, पंकज गर्ग, विजय, कविता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें