फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: भाजपाइयों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

बिहार में निकाली जा रही वोट यात्रा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भाजपा के महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं छोटे बाईपास पर स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुईं। यहां सभी महिलाएं और भाजपा के कार्यकर्ता महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए रिवाड़ी रोड पर स्थित पंचनद चौक पर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी की उपस्थिति में जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है उससे पूरे देश की महिलाएं बुरी तरह से आहत हैं। इसका जवाब राहुल गांधी व उनकी पार्टी को बिहार चुनाव में मिल जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा की तरफ से नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा। सुनीता दांगी ने इस दौरान हरियाणा में जल्द ही महिलाओं के सम्मान में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू किए जाने के फैसले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से न सिर्फ महिलाओं को सम्मान होगा बल्कि उनका गौरव भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें