फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिला संवाद कार्यक्रम

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी की अध्यक्षता में रविवार को हरी गार्डन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के जनहितैषी बजट की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाना और उन्हें बजट में किए गए प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। इस संवाद कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता दिनेश कौशिक, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ तथा नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान ने विशेष तौर पर भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट 2026-27 आमजन, विशेषकर महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की भागीदार बनें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें