फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण जांच-मापतौल शिविर आयोजित

अरावली पावर कंपनी लिमिटेड झज्जर, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम नई दिल्ली के सहयोग से जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंगों की जांच-मापतौल हेतु विशेष शिविर का आयोजन जिला रेडक्रॉस भवन में आयोजित किया। इसमें काफी संख्या में दिव्यांग पहुंचे और अपनी-अपनी जांच करवाकर उपकारणों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। इस शिविर का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत नि::शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है ताकि वे दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो। इस शिविर का आयोजन 14 फरवरी को भी किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड तथा आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 22 हजार पांच सौ रुपये या उससे कम) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार कार्ड आयु 60 वर्ष या उससे अधिक तथा आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें