फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रिपोर्ट पॉजिटिव है, मतलब लड़का है... कहते ही पीएनडीटी टीम ने एजेंट को धरा

हरियाणा के झज्जर की पीएनडीटी टीम ने मोहाली स्थित खरड़ में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच टीम ने एक एजेंट को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने भ्रूण लिंग जांच के लिए एक घर में पोर्टेबल मशीन लगा रखी थी। भ्रूण में लड़का होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव है कोडवर्ड रखा था। झज्जर के सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों का गिरोह झज्जर की गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए किसी अन्य जगह लेकर जाते हैं। इस पर एक टीम बनाई गई। एक गर्भवती महिला (प्रलोभन ग्राहक) को तैयार किया गया। एजेंट के मोबाइल पर टीम के सदस्यों ने प्रलोभन ग्राहक की अल्ट्रासाउंड व भ्रूण लिंग जांच के लिए बात की। 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें