हरियाणा के झज्जर में दिल्ली गेट के नजदीक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के आरोपी को राजस्थान के बिरोहड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रईया गांव निवासी रोहित के तौर पर की गई।