लगभग एक माह पहले अवैध रुप से पकड़ी गई शराब के मामले से नाम बाहर निकालने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस रोहतक की टीम ने एंटी नारकोटिकस सैल बादली के मुख्य सिपाही को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है। इसके अलावा गाड़ी से कुछ अन्य कैश भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ अन्य के भी शामिल होने की आशंका है। जासोरखेड़ी निवासी सोनू ने विजिलेंस कोशिकायत दी थी कि 8 दिसंबर 2023 को एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध शराब के मामले में सुनील निवासी कंसाला (रोहतक) को पकड़ा था। इस मामले में आसौदा थाने में केस दर्ज हुआ था।