फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में गैर कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए मतदान

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में गैर शिक्षण कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए लुवास परिसर में मतदान शुरु हुआ। बुधवार को हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र (एचपीवीके) उचानी (करनाल) और महेंद्रगढ़ में बैलेट पेपर से मतदान किया गया। हिसार के वेटरनरी ऑडिटोरियम में वीरवार सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक मतदान के लिए कुल 268 में से शेष 254 मतदाता पंजीकृत हैं। अब बहल (भिवानी), सिरसा, रोहतक केंद्रों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए हिसार आना होगा। हिसार में वीरवार शाम 4 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए एक गुट को शेर और दूसरे गुट को छाता चुनाव चिह्न मिला है। यह प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र और चुनाव अधिकारी राममनोहर की देखरेख में पूरी की जा रही है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सैनी और तरुण तनेजा की दावेदारी है। वरिष्ठ उपप्रधान के लिए सतीश कुमार व सोमवीर शर्मा, उपप्रधान के लिए विक्रम जाखड़ व अनिल भ्याण जेवरा, महासचिव के लिए प्रदीप लांबा व अरविंद्र, सचिव पद के लिए सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिसाय प्रत्याशी हैं। सहसचिव के लिए संजय कुमार व कर्मवीर सिंह, प्रचार सचिव के लिए सुनील गोयत व प्रभु, कोषाध्यक्ष के लिए मुकेश सैनी व बलराज बूरा, ऑडिटर के लिए नवनीत बल्हारा व रवि नारवारा आमने-सामने हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें