शहर के सेक्टर-15 निवासी राइस मिल के इकलौते बेटे की संदिग्ध की परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि पुलिस को मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है, जो इशारा करता है कि शायद युवक ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट और गाड़ी से मिले सामान को जांच के लिए लैब भेज दिया है। आजाद नगर थाने से जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक सिद्धार्थ 31 साल का था और वह शादीशुदा भी था। उसके दो जुड़वा बच्चे हैं। युवक के पिता संसार की कई राइस मिले हैं। सिद्धार्थ की एक बहन भी है, जो फिलहाल कनाडा में रहती है।