फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सूर्य नगर आरओबी बंद, वाहनों का किया डायवर्सन, हजारों वाहन प्रभावित; वाहन चालकों को आ रही दिक्कतें

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से सेक्टर 5 के सीवरेज सिस्टम का मेन लाइन में कनेक्शन के लिए सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को बंद किया गया है। आरओबी के बंद होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि 1 नवंबर तक काम को पूरा करा दिया जाएगा। सूर्य नगर आरओबी निर्माण के समय ठेकेदार ने सेक्टर 5 की मेन सीवरेज लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिस हिस्से को क्षतिग्रस्त किया था, वह सेक्टर की सीवरेज लाइन को डिस्पोजल की मेन लाइन से जोड़ता था। सेक्टर 1-4 के मेन रोड का पुनर्निर्माण किया जाना है तो इस वजह से सीवरेज लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। एचएसवीपी यहां करीब 350 मीटर लंबी 400 एमएम की सीवरेज लाइन बिछाएगा। इस पर करीब 36.32 लाख रुपये खर्च आएगा। इन रास्तों का करें इस्तेमाल अगर कोई वाहन चालक जिंदल चौक से सेक्टर 1-4 में जाना चाहता है तो दोनों अंडरपास के जरिये सेक्टर 1 से होकर आगे जा सकता है। इसी तरह कोई मिल गेट या सेक्टर 1-4 से जिंदल चौक की तरफ से जाना चाहता है तो वह सेक्टर 1 से होकर पहले व दूसरे अंडरपास के जरिये जिंदल चौक की तरफ जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें