फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में महाबीर स्टेडियम में फिर भरा बारिश का पानी, प्रैक्टिस बंद

नवीन दलाल Updated Sat, 30 Aug 2025 02:42 PM IST

शुक्रवार शाम को आई बारिश के कारण फिर से महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स ग्राउंड और बास्केटबाल ग्राउंड में पानी भर गया है। ऐसे में 500 से ज्यादा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बंद हो चुकी है। हर बार बारिश के समय खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मगर आज तक खेल विभाग पानी निकासी का स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। कई बार खिलाड़ी से लेकर कोच भी समस्या का हल करवाने के लिए गुहार लगा चुके हैं। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि महाबीर स्टेडियम में रानी लक्ष्मीबाई चौक होते हुए मधुबन पार्क के रास्ते से पानी अंदर आ जाता है। ऐसे में ग्राउंड नीचे होने के कारण समस्या बढ़ जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें