फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर विधायक आवास पर प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:25 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को हिसार विधायक सावित्री जिंदल के आवास पर ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका कर्मचारी नारेबाजी करते हुए विधायक आवास तक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सफाई, सीवर, फायर, वाटर सप्लाई, एमई ब्रांच, सिविल वर्क, मैन पावर व डोर टू डोर के ठेकों को समाप्त कर पक्के कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग की। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। इससे पहले सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए रणबीर गंगवा के आवास पर पहुंचे। यहां मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। यहां कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के संबंध में पूर्व मंत्री एवं हिसार विधायक सावित्री जिंदल के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने मांग की कि पूर्व में संघ न सरकार एवं नगर निगम आयुक्त गुरुग्राम के साथ हुए समझौतों को लागू करवाया जाए और मांग पत्र पर वार्ता के लिए समय व स्थान तय किया जाए। उनकी मुख्य मांगों में सफाई, सीवर, फायर, वाटर सप्लाई, एमई ब्रांच, सिविल वर्क, ऑफिस कार्यों व मैन पावर व डोर टू डोर के ठेकों को समाप्त कर कर्मचारियों को रोल पर करना, 8 फरवरी 2023 के पत्र के अनुसार 4298 सफाई कर्मचारी नियमित भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनों का नियमितीकरण करना, नियमितीकरण प्रक्रिया में डेफिनेशन कार्ड से बाहर की गई सफाई कर्मचारियों के पदों को भी शामिल करना शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें