फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस, DIG STF ने SP के साथ की समीक्षा बैठक

हांसी पहुंचे हरियाणा एसटीएफ डीआईजी सुरेंद्र पाल ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान अपराधों की रोकथाम, शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान पुलिस जवानों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई और उनके सुझाव लिए गए। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस जवानों की मॉक ड्रिल करवाई। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने दंगा नियंत्रण किट पहनकर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा घेरा बनाने और आपात परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। किट में बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, कैन शील्ड सहित अन्य सुरक्षा उपकरण शामिल रहे।डीआईजी सुरेंद्र पाल ने जवानों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन और आपसी तालमेल बनाए रखें। किसी भी संवेदनशील या चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से पुलिस बल की पेशेवर क्षमता मजबूत होती है और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी बेहतर होती है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें