फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में बदहाल सीवरेज व्यवस्था से लोग परेशान, बोघाराम कॉलोनी और मंडी सैनियान समेत कई इलाकों में रोष

नवीन शर्मा जिला बनने के बाद हांसी के लोगों को शहर के विकास और बेहतर मूलभूत सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन सीवरेज व्यवस्था आज भी बदहाल बनी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण बोघाराम कॉलोनी, मंडी सैनियान समेत कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू और गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बोघाराम कॉलोनी की मुख्य सड़क पर लंबे समय से सीवर का गंदा पानी जमा है। यह शहर का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला बनने के तीन महीने बाद भी शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उनका आरोप है कि बारिश के दिनों में तो हालात खराब होते ही थे, लेकिन अब बिना बारिश के भी सीवर का पानी सड़कों पर जमा रहने लगा है। ओर गंदा पानी रोड पर बह रहा है। स्थानीय निवासी शकुंतला ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से सीवरेज जाम और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग और विधायक से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। तारावती ने बताया कि सीवर का गंदा पानी लगातार सड़कों पर जमा रहता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनीवासी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से सीवरेज व्यवस्था की नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि सीवरेज समस्या के समाधान के लिए विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही इसका समाधान किया जायेगा। शहरवासियों की मांग है कि सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई कराई जाए, ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और लोगों को गंदगी व बदबू से राहत दिलाई जाए। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग का यह आश्वासन आखिर कब धरातल पर उतरता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें