फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब के आठ हजार से ज्यादा किसानों ने रोहतक में डाला डेरा, दिल्ली कूच की तैयारी

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 12:38 AM IST

पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच का रुख कर लिया है। इसी कड़ी में बुधवार रात हजारों की संख्या में किसान रोहतक नई अनाज मंडी परिसर पहुंचे। मंडी में रात करीब 10 बजे तक 150 से ज्यादा बसें, 40 ट्रक, 20 पिकअप व अन्य वाहनों में सवार होकर पहुंचे किसानों ने रात का डेरा मंडी परिसर में ही डाला। यहां रात के खाने की व्यवस्था भी खुद साथ लाए सामान से बनाई। किसान सभा ने उनका सहयोग किया। बुधवार शाम को ही पंजाब से किसानों के जत्थे अनाज मंडी पहुंचना शुरू हो गए। रात 10 बजे तक करीब 8 हजार से ज्यादा किसान पहुंच चुके थे। इन किसानों की मानें तो करीब 30 हजार से ज्यादा किसान दिल्ली जाएंगे। रात यहां बिताकर अलसुबह करीब 3 बजे दिल्ली की ओर रवानगी लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें