फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: प्रथम वीरांगना कप दौड़ प्रतियाेगिता में बेटियों ने लगाई पदकों की झड़ी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 06:27 PM IST

जीजेयू के महाराणा प्रताप स्टेडियम में शनिवार को क्रीडा भारती, सूरज फाउंडेशन और हिसार एथलेटिक्स की ओर से प्रथम वीरांगना कप दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले से करीब एक हजार बेटियों ने भाग लिया। इस दौरान अंडर-6, 18 और अंडर-10 आयु वर्ग में बेटियों ने 50 मीटर, अंडर-12, 14, 16, 18 और अंडर-20 आयु वर्ग में 100 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में बेटियों ने दमखम दिखाया और 77 स्वर्ण, 77 रजत और 77 कांस्य पदक हासिल किए हैं। सूरजसेवा फाउंडेशन के निदेशक हरीश सिराधना ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और एकेडमियों की बेटियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए हैं। मुख्यातिथि के रूप में हिसार एथलेटिक्स के सेक्रेटरी मनोज कड़वासरा, जिला कराटे संघ के प्रधान मनीराम, भूपेंद्र सिंह, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की अध्यक्ष माया गुर्जर पहुंची और बेटियों का हौसला बढ़ाया। मतलोडा के श्री गीताराम मेमोरिलय स्कूल की बेटियों ने 12 स्वर्ण, 5 रजत, 5 कांस्य, जेवरा के बाबा रिद्धनाथ स्कूल की बेटियों ने 11 स्वर्ण, 4 रजत, 4 कांस्य, मॉडल डिफेंस स्कूल की बेटियों ने 7 स्वर्ण, 17 रजत, 11 कांस्य, दर्शन एकेडमी स्कूल की बेटियों ने 6 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसी प्रकार जुगलान के एक्सएन यूनिवर्सल स्कूल से 6 स्वर्ण, 5 रजत, 2 कांस्य, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की बेटियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत, 8 कांस्य, न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर की बेटियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य, याेग स्कूल की बेटियों ने 4 स्वर्ण, 8 रजत, 8 कांस्य, सुंदर नगर स्थित प्लेडियम जूनियर स्कूल की बेटियों ने 3 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य, श्री कृष्णा प्रणामी स्कूल की बेटियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत, 6 कांस्य, मदर टरेसा पब्लिक स्कूल की बेटियों ने 2 स्वर्ण, 5 रजत, 3 कांस्य पदक जीते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें