फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Apr 2026 06:09 PM IST

सीआईए स्टाफ हिसार ने सिरसा जिले के गांव फरमाई खुर्द में एक अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी। आरोपी घर में ही हथियार बना रहा था। टीम ने मौके से हथियार बनाने के उपकरण और 3-4 अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 7 प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में पता लगाया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कमलजीत ने बताया कि 11 अप्रैल को सीएआई स्टाफ हिसार से उप-निरीक्षक विजय कुमार अपनी टीम के साथ विकास नगर में गश्त पर थे। एक सूचना के आधार पर टीम ने मौके से खासा महाजन निवासी साहिल को गिरफ्तार किया जिसके पास से पुलिस एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार वह फरमाई खुर्द निवासी राजू से लेकर आया है, जो अवैध हथियार बनाने का काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टीम गठित कर मारा छापा साहिल की सूचना के आधार पर सीएआई की तरफ से गठित की गई टीम ने सोमवार को सिरसा जिले के नेजाडेला खुर्द व फरमाई खुर्द में छापा मारा। इस दौरान फरमाई खुर्द से आरोपी राजू को गिरफ्तार किया। मौके से उन्हें अवैध हथियार बनाने के उपकरण और 3-4 अर्धनिर्मित हथियार मिले। आरोपी के खिलाफ 7 प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं जिनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और पीओ शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें