हिसार के एचएयू में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। विपक्ष की ओर से अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के एक वोट रद्द होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कभी गलती हो जाती है। गलतियां सारी ध्यान में हैं। एक- एक वोट की जानकारी है। सीएम ने कहा कि भाजपा पंजाब के लोग हरियाणा के साथ तुलना कर रहे हैं। यहां के युवाओं, महिलाओं, किसानों , उद्यमियों को मिल रही राहत से तुलना करने पर पंजाब के लोग यहां की डबल ईंजन की सरकार को बेहतर बता रहे हैं। आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।