फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: गर्मी से पहले बिजली से संबंधित कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें अधिकारी: मेयर प्रवीण पोपली

शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 03:57 PM IST

हिसार शहर में बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को नगर निगम में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रवीण पोपली ने की, जिसमें नगर निगम के पार्षदों के साथ-साथ बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में बिजली आपूर्ति, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक को संबोधित करते हुए मेयर प्रवीण पोपली ने हाल में हुई आग लगने की घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिजली विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी है उन पर विभाग कार्रवाई करें। अगर विभाग कार्रवाई करने में आनाकानी करता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें