हांसी जिले के गांव बास निवासी एक अनिल नामक व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पोते के दशोटन का न्योता देने दोस्तों के पास गया था। लौटते समय बकलाना के पास एक तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे कि हादसा बकलाना के पास हुआ, जहां गांव बास निवासी अनिल अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पोते के दशोटन का निमंत्रण देने गए थे। वापसी के दौरान सामने से गलत दिशा में आई एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शी सत्यवान ने बताया कि मैं हादसे के समय अनिल के साथ बाइक पर था। कार गलत साइड से आई और सीधे हमारी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर बहुत तेज थी, जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। हम पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। संदीप कुमार जांच अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिजन दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर न्याय दिलाने में सफल होती है।