महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने में अब सिर्फ 6 दिन ही बचे हैं। मगर अभी तक एयरपोर्ट की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। फिलहाल हालात यह है कि एयरपोर्ट की करीब 8 किलोमीटर लंबी चहारदीवारी में 25 से ज्यादा सुराख बने हुए हैं। यहीं नहीं कुछ जगह पिलर भी क्षतिग्रस्त हैं। इन सुराखों की मदद से वन्य जीव एयरपोर्ट परिसर में आसानी से दाखिल हो रहे हैं।