प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। इस पर ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सरकार की पूरी तैयारी है। इस संबंध में सभी अस्पतालों व चिकित्सालयों को सभी प्रकार की जरूरी हिदायतें जारी की गई हैं। वहीं, एनडीए गठबंधन के 11 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि ये 11 साल हिन्दुस्तान का स्वर्णिम काल रहा है। इसी प्रकार, देश की विकास की रफतार तेज करने के लिए वर्तमान सरकार लगातार प्रयासरत हैं ताकि हम साल 2047 तक हिन्दूस्तान को विकसित राष्ट्र बना सके। उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में देश में एनडीए की अगुवाई में हर क्षेत्र और हर वर्ग की तरक्की के लिए विकास किया गया है जिससे हर क्षेत्र और हर वर्ग में तरक्की हुई है और आज हम विश्व की चौथी बडी अर्थ-व्यवस्था बन गए हैं।