फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क बनवाई लोगों ने हाथ से तोड़ कर दिखाई हकीकत

सामान्य तौर पर नवंबर से फरवरी तक तारकोल की सड़कों का निर्माण नहीं किया जाता। इसके विपरित पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के जिले में कड़ाके की सर्दी में तारकाेल की सड़कों को धड़ल्ले से बनाया जा रहा है। गांव श्यामसुख से कनोह के बीच सड़क का निर्माण कराया। जिसमें सड़क को लोग हाथ से ही उखाड़ कर दिखा रहे हैं। हिसार में सड़कों की गुणवत्ता एक बार फिर से सवालों के घेरे में हैं। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने श्यामसुख से कनोह के बीच सड़क का निर्माण करा दिया।जानकारी के अनुसार करीब 2.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 51 लाख रुपये खर्च कर कारपेटिंग करते हुए लेयर डाली गई है। गांव के निवासी राजेश कनोह, नरेंद्र गोदारा, अजीत शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि 3 से 5 डिग्री के तापमान में सड़क का निर्माण कराया। उसमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया। जिसके चलते सड़क बनने के कुछ घंटे बाद ही उखड़ गई। ग्रामीणों ने सड़क को हाथ से उखाड़ कर दिखाते हुए निर्माण सामग्री पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क कई जगह से उबड़ खाबड़ हो गई है। सड़क निर्माण में पीली ईंटों का उपयोग किया गया है। जिसके साक्ष्य ग्रामीणों के पास हैं। ग्रामीणों ने इस बारे में मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन को भी शिकायत भेजी है। ठेकेदार के पास पुराना टेंडर था, उसका समय खत्म हो रहा था। जिस कारण उसने सर्दी के मौसम में सड़क का काम कराया। हमारे जेई, एसडीओ ने मौके पर रह कर काम को जांचा है। निर्माण सामग्री में कोई कमी नहीं थी। सर्दी के कारण कुछ जगह तारकोल ठीक से सेट नहीं हो सका। -आनंद, एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड, हिसार।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें