जिले के अग्रोहा क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व आज बड़ी धूमधाम और आस्था से मनाया जा रहा है। गांव किरमारा स्थित प्रसिद्ध शिव कामेश्वर धाम और श्यामसुख गांव के शिव मंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों की टोलियां "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के नारे लगाते हुए पहुंचीं। ये भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ पर लादकर लाए थे, और विधि-विधान से शिवलिंग पर जल चढ़ाया।